हिमाचल प्रदेश HPGK MCQ (Previous Year Questions) | HP Patwari, TET, HAS, Clerk Exam Preparation - HimExam - All Himachal Pradesh Job Notifications, Results, Question

हिमाचल प्रदेश HPGK MCQ (Previous Year Questions) | HP Patwari, TET, HAS, Clerk Exam Preparation

Himachal Pradesh General Knowledge by Himexam

Himachal Pradesh General Knowledge MCQs (Previous Year Questions)

हिमाचल प्रदेश सामान्य ज्ञान (MCQs) – Previous Year Questions

इस पोस्ट में हिमाचल प्रदेश सामान्य ज्ञान से संबंधित महत्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) दिए गए हैं, जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे  HPRCA, HPPSC, HP Patwari, Assistant Nurse exam, JBT, HP Police,  HP TET, HAS, Clerk, Naib Tehsildar आदि के पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों पर आधारित हैं।

ये प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। प्रत्येक प्रश्न के साथ “Show Answer” बटन दिया गया है, जिससे आप पहले स्वयं उत्तर देने का प्रयास कर सकते हैं और फिर सही उत्तर देख सकते हैं।

📌 शामिल विषय:

  • हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध स्थान और उनके उपनाम
  • महत्वपूर्ण व्यक्तित्व
  • ऐतिहासिक तथ्य
  • भौगोलिक जानकारी

👉 नियमित अभ्यास से आप अपनी तैयारी को मजबूत बना सकते हैं और परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।

Stay Updated with Whatsapp and Facebook


Q1. हिमाचल प्रदेश के ‘फ्रन्टियर गांधी’ के रूप में कौन जाना जाता है?
(A) बाबा कांशीराम
(B) भज्जू राम
(C) भल्खू राम
(D) इनमें से कोई नहीं

Answer: (B) भज्जू राम


Q2. हिमाचल प्रदेश का मिनी स्विट्जरलैंड ‘खजियार’ है, जबकि मिनी काशी ______ है।
(A) कुल्लू
(B) रामपुर
(C) पालमपुर
(D) मंडी

Answer: (D) मंडी


Q3. निम्नलिखित में से कौन पहाड़ी गांधी कहलाता है?
(A) बाबा कांशीराम
(B) ठाकुर दलीप सिंह
(C) शिवानंद रामौल
(D) भागमल सौंठा

Answer: (A) बाबा कांशीराम


Q4. ‘हिमाचल प्रदेश के कविराज’ नाम से कौन प्रसिद्ध है?
(A) पंडित पद्मदेव
(B) बाबा कांशीराम
(C) जयदेव किरन
(D) विजय शर्मा

Answer: (A) पंडित पद्मदेव


Q5. हिमाचल प्रदेश का ‘मशरुम’ शहर किसे कहते हैं?
(A) शिमला
(B) सोलन
(C) बिलासपुर
(D) नाहन

Answer: (B) सोलन


Q6. भारत में ‘द लिटिल ल्हासा’ के रूप में कौन-सा स्थान जाना जाता है?
(A) काजा
(B) धर्मशाला
(C) मनाली
(D) केलांग

Answer: (B) धर्मशाला


Q7. बाबा कांशीराम को ‘पहाड़ी बुलबुल’ किसने कहा था?
(A) पंडित जवाहर लाल नेहरू
(B) सरोजिनी नायडू
(C) महात्मा गांधी
(D) वाई. एस. परमार

Answer: (B) सरोजिनी नायडू


Q8. ‘पाप नगरी’ संज्ञा से प्रसिद्ध शहर कहाँ स्थित है?
(A) चंबा के पास
(B) चैल के निकट
(C) मंडी के आसपास
(D) धर्मशाला के पड़ोस में

Answer: (D) धर्मशाला के पड़ोस में


Q9. जनसंख्या स्वरूप के संदर्भ में जर्मन विद्वान बेनेल ने हिमाचल प्रदेश को किस संज्ञा से अभिहित किया?
(A) आदिमानव का निवास स्थल
(B) देवों का निवास स्थान
(C) आदिवासियों का स्थान
(D) सांस्कृतिक इन्द्रधनुष का क्षेत्र

Answer: (A) आदिमानव का निवास स्थल


Q10. हिमाचल प्रदेश की राजधानी कहाँ स्थित है?
(A) धर्मशाला
(B) मंडी
(C) शिमला
(D) सोलन

Answer: (C) शिमला


Q11. कौन हिमाचल प्रदेश में ‘महर्षि’ के रूप में जाना जाता था?
(A) बाबा कांशीराम
(B) शोभा सिंह
(C) स. उजीत सिंह
(D) निकोलस रोरिक

Answer: (D) निकोलस रोरिक


Q12. ‘मढ़ी’ नामक स्थल किसके समीप स्थित है?
(A) रोहतांग
(B) कुञ्जुम
(C) साच
(D) बारालाचा

Answer: (A) रोहतांग


Q13. वायसराय लॉर्ड एल्गिन आराम के लिए कहाँ ठहरते थे?
(A) शिमला
(B) कुल्लू
(C) धर्मशाला
(D) डलहौजी

Answer: (C) धर्मशाला


Q14. सन 1913 में रास बिहारी घोष कुछ माह के लिए किस क्षेत्र में रहे थे?
(A) लाहौल-स्पीति
(B) शिमला
(C) कांगड़ा
(D) किन्नौर

Answer: (B) शिमला


Q15. द्रोणाचार्य का संबंध किस स्थान से है?
(A) कुल्लू
(B) सुंदरनगर
(C) नादौन
(D) गगरेट

Answer: (D) गगरेट (ऊना)


Q16. दलाईलामा का निवास स्थान क्या है?
(A) डुंगरी
(B) मैकलोडगंज
(C) भागसुनाथ
(D) शाहतलाई

Answer: (B) मैकलोडगंज


Q17. टिम्बर ट्रेल (Ropeway) कहाँ हुई?
(A) पोंटा साहिब
(B) मंडी
(C) परवाणू के निकट
(D) शिमला के निकट

Answer: (C) परवाणू के निकट


Q18. लॉर्ड एल्गिन कहाँ दफनाए गए थे?
(A) कांगड़ा
(B) सोलन
(C) धर्मशाला
(D) ऊना

Answer: (C) धर्मशाला


Q19. कुफरी किसके नजदीक है?
(A) धर्मशाला
(B) शिमला
(C) चंबा
(D) मंडी

Answer: (B) शिमला


Q20. पटियाला रियासत की ग्रीष्मकालीन राजधानी कौन-सी थी?
(A) नालागढ़
(B) सिरमौर
(C) चायल
(D) शिमला

Answer: (C) चायल


Q21. हिमाचल प्रदेश में छोटी काशी किसे कहते हैं?
(A) शिमला
(B) मंडी
(C) कांगड़ा
(D) बिलासपुर

Answer: (B) मंडी


Q22. ‘निरमंड’ किस जिले में स्थित है?
(A) कांगड़ा
(B) ऊना
(C) मंडी
(D) कुल्लू

Answer: (D) कुल्लू


Q23. ‘बड़ा भंगाल’ किस जिले में स्थित है?
(A) लाहौल-स्पीति
(B) चंबा
(C) कांगड़ा
(D) ऊना

Answer: (C) कांगड़ा


Q24. ‘तपोवन’ जिसे 'संदीपनी हिमालय' भी कहते हैं, किस शहर के निकट स्थित है?
(A) काजा
(B) सोलन
(C) ऊना
(D) धर्मशाला

Answer: (D) धर्मशाला


Q25. भारत का स्विट्जरलैंड किस राज्य को कहा जाता है?
(A) हिमाचल प्रदेश
(B) जम्मू-कश्मीर
(C) उत्तर प्रदेश
(D) अरुणाचल प्रदेश

Answer: (B) जम्मू-कश्मीर


Q26. कैदी अपराधियों के लिए प्रसिद्ध नाम ‘जुब्बल नारायण’ कहाँ स्थित है?
(A) कुमारसेन
(B) रोहड़ू
(C) ठियोग
(D) चौपाल

Answer: (A) कुमारसेन


Q27. ‘हिमाचल का बनारस’ किस नगर को कहते हैं?
(A) मंडी
(B) बिलासपुर
(C) ऊना
(D) सोलन

Answer: (A) मंडी


Q28. हिमाचल प्रदेश का ‘अजंता’ किस स्थान को कहा जाता है?
(A) ताण्डी
(B) ताबो
(C) रिकांगपिओ
(D) चंबा

Answer: (B) ताबो


Q29. ‘अंगूरों की भूमि’ किस स्थान को कहा जाता है?
(A) कंडाघाट
(B) नाको
(C) रिब्बा
(D) रिकांगपिओ

Answer: (C) रिब्बा


Stay Updated with Whatsapp and Facebook

More Pages:-

All India Jobs

HP Govt Jobs

HPRCA Jobs

HPPSC Jobs

HP GK

Districtwise HPGK

HP History MCQ

HP Geography MCQ

Previous Question Paper


0 Comments