हिमाचल प्रदेश कृषि एवं बागवानी | HP Agriculture & Horticulture MCQs By HIMEXAM - HimExam - All Himachal Pradesh Job Notifications, Results, Question

हिमाचल प्रदेश कृषि एवं बागवानी | HP Agriculture & Horticulture MCQs By HIMEXAM

HP Agriculture & Horticulture


इस पोस्ट में हिमाचल प्रदेश – कृषि एवं बागवानी से संबंधित महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQs) दिए गए हैं। ये प्रश्न HPRCA, HP PATWARI, HPPSC, HP TET, JBT, Naib Tehsildar, Clerk तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। प्रत्येक प्रश्न के साथ “Show Answer” बटन दिया गया है, जिससे अभ्यर्थी स्वयं अभ्यास कर तुरंत उत्तर देख सकते हैं। यह संग्रह परीक्षा की दृष्टि से बार-बार पूछे जाने वाले प्रश्नों पर आधारित है।

Stay Updated with Whatsapp and Facebook

Q1. 2008-09 के आँकड़ों के अनुसार हिमाचल प्रदेश के किस जिले में दालों के उत्पादन का प्रतिशत सबसे अधिक रहा है?
(A) कांगड़ा
(B) मंडी
(C) शिमला
(D) चंबा

Answer: (C) शिमला


Q2. "मारशैला एस्कुलैंटा" को हिमाचल प्रदेश में आमतौर पर क्या कहा जाता है?
(A) गुच्छी
(B) खुम्ब / मशरूम
(C) छाछी
(D) शमो

Answer: (B) खुम्ब / मशरूम


Q3. हिमाचल प्रदेश अदरक उत्पादन में देश का कौन-सा स्थान है?
(A) पहला
(B) दूसरा
(C) तीसरा
(D) चौथा

Answer: (B) दूसरा


Q4. कुफरी चन्द्रमुखी किस फसल की किस्म है?
(A) मशरूम
(B) आलू
(C) टमाटर
(D) सेब

Answer: (B) आलू


Q5. कोटखाई व कोटगढ़ विश्वप्रसिद्ध उत्पादक हैं?
(A) सेब
(B) केसर
(C) चेरी
(D) मशरूम

Answer: (A) सेब


Q6. हिमाचल प्रदेश के कुल भूमि का कितना प्रतिशत कृषि योग्य है?
(A) 18.2%
(B) 15.3%
(C) 13.8%
(D) 10.4%

Answer: (D) 10.4%


Q7. कुठ क्या है?
(A) एक रोग
(B) औषधीय बूटी
(C) मिट्टी
(D) नदी

Answer: (B) औषधीय बूटी


Q8. लाहौल-स्पीति जिले में कुल क्षेत्र के कितने भाग में कृषि की जाती है?
(A) 1% से भी कम
(B) 4%
(C) 7%
(D) 11%

Answer: (A) 1% से भी कम


Q9. वर्ष 2011-12 में आमों की पैदावार में दूसरा स्थान किस जिले ने प्राप्त किया?
(A) हमीरपुर
(B) ऊना
(C) सिरमौर
(D) मंडी

Answer: (B) ऊना


Q10. क्षेत्रफल के आधार पर हिमाचल प्रदेश की कौन-सी फसल प्रथम स्थान पर है?
(A) मक्का
(B) चावल
(C) गेहूँ
(D) जौ

Answer: (C) गेहूँ


Q11. सेब की खेती से सबसे पहले लाभान्वित हुआ क्षेत्र कौन-सा है?
(A) कोटगढ़
(B) रामपुर
(C) शिमला
(D) मंडी

Answer: (A) कोटगढ़


Q12. नींबू (Citrus) फल की किस्म वाले फलों के उत्पादन के लिए सर्वोत्तम क्षेत्र कौन-सा है?
(A) शिवालिक
(B) अल्पाइन
(C) आंतरिक हिमालय
(D) कुल्लू घाटी

Answer: (D) कुल्लू घाटी


Q13. "चुकंदर" और "केसर" किस जिले में पैदा होते हैं?
(A) लाहौल-स्पीति
(B) सिरमौर
(C) किन्नौर
(D) बिलासपुर

Answer: (C) किन्नौर


Q14. कुफ्रीजीवन व कुफ्रीज्योति किसकी किस्में हैं?
(A) आलू
(B) सेब
(C) टमाटर
(D) मटर

Answer: (A) आलू


Q15. हिमाचल प्रदेश में किस फसल का उत्पादन सबसे अधिक होता है?
(A) चावल
(B) मक्का
(C) गेहूँ
(D) बाजरा

Answer: (B) मक्का


Q16. टोकनी का अधिक उत्पादन कहाँ होता है?
(A) चंबा
(B) लाहौल-स्पीति
(C) किन्नौर
(D) शिमला

Answer: (B) लाहौल-स्पीति


Q17. मशरूम की खेती के लिए प्रसिद्ध जिला कौन-सा है?
(A) सोलन
(B) सिरमौर
(C) शिमला
(D) किन्नौर

Answer: (A) सोलन


Q18. हिमाचल प्रदेश में सेब उत्पादन में कौन-सा जिला शीर्ष पर है?
(A) किन्नौर
(B) कुल्लू
(C) सिरमौर
(D) शिमला

Answer: (D) शिमला


Q19. हिमाचल प्रदेश में कृषि क्षेत्र का प्रतिशत कितना है?
(A) 25%
(B) 40%
(C) 11%
(D) 18%

Answer: (C) 11%


Q20. "आम्रपाली" और "मल्लिका" किसकी किस्में हैं?
(A) आलू बुखारे
(B) कीवी
(C) आम
(D) सेब

Answer: (C) आम


Q21. मशरूम उत्पादन के लिए प्रसिद्ध शहर कौन-सा है?
(A) सोलन
(B) नाहन
(C) शिमला
(D) मंडी

Answer: (A) सोलन


Q22. हिमाचल प्रदेश में धान उत्पादन में कौन-सा जिला शीर्ष पर है?
(A) मंडी
(B) सिरमौर
(C) कांगड़ा
(D) ऊना

Answer: (C) कांगड़ा


Q23. अदरक का सर्वाधिक उत्पादन किस जिले में होता है?
(A) सोलन
(B) सिरमौर
(C) कांगड़ा
(D) बिलासपुर

Answer: (B) सिरमौर


Q24. सोनालिका किस फसल की किस्म है?
(A) गेहूँ
(B) मक्का
(C) जौ
(D) चावल

Answer: (A) गेहूँ


Q25. अदरक उत्पादन में हिमाचल प्रदेश का राष्ट्रीय स्थान कौन-सा है?
(A) दूसरा
(B) पहला
(C) चौथा
(D) छठा

Answer: (A) दूसरा


Q26. "सोलन गोला" किसकी प्रसिद्ध किस्म है?
(A) आलू बुखारा
(B) टमाटर
(C) नींबू
(D) नाशपाती

Answer: (B) टमाटर


Q27. परम्परागत रूप से चाय उत्पादन वाले जिले कौन-से हैं?
(A) कांगड़ा व मंडी
(B) शिमला व कुल्लू
(C) लाहौल-स्पीति
(D) ऊना व हमीरपुर

Answer: (A) कांगड़ा व मंडी


Q28. हिमाचल प्रदेश की कुल भूमि में कृषि योग्य भूमि लगभग कितनी है?
(A) 10%
(B) 20%
(C) 30% से अधिक
(D) 50%

Answer: (A) 10%


Q29. राष्ट्रीय कृषि बीमा योजना हिमाचल प्रदेश में कब लागू हुई?
(A) 1998-1999
(B) 1997-1998
(C) 1999-2000
(D) 2000-2001

Answer: (C) 1999-2000


Q30. हिमाचल प्रदेश में आम का सर्वाधिक उत्पादक जिला कौन-सा है?
(A) कांगड़ा
(B) किन्नौर
(C) मनाली
(D) चंबा

Answer: (A) कांगड़ा


Q31. आलू उत्पादन के लिए सर्वाधिक क्षेत्रफल वाला जिला कौन-सा है?
(A) सोलन
(B) हमीरपुर
(C) शिमला
(D) बिलासपुर

Answer: (C) शिमला


Q32. शिमला में आलू की खेती किसने शुरू की?
(A) कैप्टन कैनेडी
(B) कैप्टन रौस
(C) सत्यानंद स्टोक्स
(D) डेविड ऑक्टरलोनी

Answer: (A) कैप्टन कैनेडी


Q33. "अंगूरों की भूमि" किस जिले में स्थित है?
(A) कुल्लू
(B) लाहौल-स्पीति
(C) किन्नौर
(D) सोलन

Answer: (C) किन्नौर


Q34. हिमाचल प्रदेश में अमेरिकी किस्म के सेब कौन लाया?
(A) आर.सी.ली.
(B) अलेक्जेंडर कोल्ट
(C) सैम्युअल इवान्स स्टोक्स
(D) मेजर कैनेडी

Answer: (C) सैम्युअल इवान्स स्टोक्स


Q35. हिमाचल प्रदेश में सेब की व्यावसायिक खेती कब शुरू हुई?
(A) 1916
(B) 1917
(C) 1918
(D) 1919

Answer: (C) 1918


Q36. "कल्याण सोना", "सोनालिका" और "RR-21" किस फसल की किस्में हैं?
(A) गेहूँ
(B) चावल
(C) जौ
(D) सेब

Answer: (A) गेहूँ


CLICK BELOW FOR MORE MCQ QUESTIONS:


Stay Updated with Whatsapp and Facebook


More Pages:-


0 Comments