Introduction:
यहाँ हिमाचल प्रदेश के उद्योग एवं खनिज से संबंधित महत्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) दिए गए हैं। ये प्रश्न HP Clerk, HPRCA, HP PATWARI, Naib Tehsildar, JBT, HPPSC तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। इन प्रश्नों का अभ्यास करके आप अपने सामान्य ज्ञान को मजबूत बना सकते हैं।
Stay Updated with Whatsapp and Facebook
Q1. हिमाचल प्रदेश का एकमात्र बाँस उद्योग, निम्नलिखित में से किस स्थान पर स्थित है?
(A) ऊना
(B) काँगड़ा
(C) सरकाघाट
(D) हमीरपुर
Answer: (B) काँगड़ा
Q2. ए.सी.सी. (ACC) फैक्टरी यहाँ स्थित है?
(A) राजबन
(B) दाड़लाघाट
(C) बरमाणा
(D) अर्की
Answer: (C) बरमाणा
Q3. सीमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया द्वारा सिरमौर जिले में स्थापित सीमेंट फैक्टरी स्थित है–
(A) बाता मंडी में
(B) कालाअंब में
(C) धौलाकुआँ में
(D) राजबन में
Answer: (D) राजबन में
Q4. मंडी के अलावा ‘बंदूक’ निर्माण उद्योग कहाँ पाया जाता है?
(A) अम्ब
(B) मेहतपुर
(C) नाहन
(D) डलहौजी
Answer: (C) नाहन
Q5. निम्न में कहाँ पर सीमेंट की फैक्टरी नहीं है?
(A) दाड़लाघाट
(B) गग्गल
(C) बरमाणा
(D) राजबन
Answer: (B) गग्गल
Q6. तेल एवं प्राकृतिक गैस आयोग (ओ.एन.जी.सी.) एवं आई.बी.पी. द्वारा हिमाचल में किस स्थान पर प्राकृतिक गैस की उपलब्धता चिन्हित की गई है?
(A) ज्वालामुखी
(B) खारली
(C) भागसू
(D) धरमकोट
Answer: (A) ज्वालामुखी
Q7. किस जिले में नमक की खानें हैं?
(A) चंबा
(B) कुल्लू
(C) मंडी
(D) हमीरपुर
Answer: (C) मंडी
Q8. कौन-सा शहर ऐतिहासिक संधानशाला (Foundary) से सम्बंधित है?
(A) सोलन
(B) नाहन
(C) मेहतपुर
(D) काँगड़ा
Answer: (B) नाहन
Q9. हिमाचल प्रदेश के किस जिले में सर्वाधिक औद्योगिक इकाइयाँ हैं?
(A) शिमला
(B) ऊना
(C) काँगड़ा
(D) सोलन
Answer: (D) सोलन
Q10. मंडी जिले में नमक की खान किस स्थान पर है?
(A) सन्धोल
(B) गुम्मा व द्रंग
(C) सुंदरनगर
(D) पंडोह
Answer: (B) गुम्मा व द्रंग
Q11. हिमाचल प्रदेश का कौन-सा जिला नमक की खानों के लिए प्रसिद्ध है?
(A) कुल्लू
(B) मंडी
(C) बिलासपुर
(D) कांगड़ा
Answer: (B) मंडी
Q12. सिरमौर जिले में राजबन सीमेंट फैक्ट्री की स्थापना कब हुई?
(A) 1905 में
(B) 1963 में
(C) 1971 में
(D) 1980 में
Answer: (D) 1980 में
Q13. हिमाचल प्रदेश के किस स्थान पर एक सहकारी क्षेत्र का 100 टन प्रतिदिन उत्पादन क्षमता वाला वनस्पति घी संयंत्र लगाया गया है?
(A) नालागढ़
(B) ऊना
(C) मंडी
(D) सोलन
Answer: (C) मंडी
Q14. मोहन मीकिन्स ब्रूवरीज हिमाचल प्रदेश में किस स्थान पर स्थित है?
(A) नाहन
(B) सोलन
(C) परवाणू
(D) बिलासपुर
Answer: (B) सोलन
Q15. लीसा (रेजीन) और तारपीन तेल की फैक्ट्रियां हिमाचल प्रदेश में किन स्थानों पर स्थित हैं?
(A) नाहन और बिलासपुर
(B) मंडी और ऊना
(C) नूरपुर और परवाणू
(D) कुल्लू और मनाली
Answer: (A) नाहन और बिलासपुर
Q16. मंडी नमक की खानों को सर्वप्रथम किस वर्ष खोजा गया?
(A) 1941 में
(B) 1841 में
(C) 1891 में
(D) इनमें से कोई नहीं
Answer: (B) 1841 में
Q17. हिमाचल प्रदेश में पहला सीमेंट संयंत्र (कारखाना) किसने स्थापित किया?
(A) ए.सी.सी.
(B) अंबुजा
(C) सी.सी.आई.
(D) इनमें से कोई नहीं
Answer: (C) सी.सी.आई.
Q18. 1875 ई. में राजा शमशेर सिंह द्वारा स्थापित नाहन ढलाई कारखाना (फाउंड्री) को कब राज्य सरकार ने अपने अधीन कर लिया?
(A) 1940 ई. में
(B) 1954 ई. में
(C) 1960 ई. में
(D) 1964 ई. में
Answer: (D) 1964 ई. में
Q19. कांगड़ा जिले के किस स्थान पर 'अभ्रक धातु' पाई जाती है?
(A) ज्वालामुखी
(B) भागसूनाथ
(C) नूरपुर
(D) ज्वाली
Answer: (A) ज्वालामुखी
Q20. सोलन जिले में किस स्थान पर जिप्सम धातु पाई जाती है?
(A) कुठार
(B) नालागढ़
(C) अर्की
(D) कसौली
Answer: (A) कुठार
Q21. हिमाचल प्रदेश में किन्नौर जिले के किस स्थान पर चांदी उपलब्ध है?
(A) चरगाह
(B) कल्पा
(C) पूह
(D) पियो
Answer: (A) चरगाह
Q22. प्रदेश के मंडी जिले में गुम्मा और द्रंग नमक की खानों पर किसका नियंत्रण है?
(A) निजी क्षेत्र का
(B) केन्द्र सरकार का
(C) राज्य सरकार का
(D) विदेशी कंपनी का
Answer: (B) केन्द्र सरकार का
Stay Updated with Whatsapp and Facebook

0 Comments