हिमाचल प्रदेश खेल सामान्य ज्ञान प्रश्न | HP GK Sports MCQ in Hindi - HimExam - All Himachal Pradesh Job Notifications, Results, Question

हिमाचल प्रदेश खेल सामान्य ज्ञान प्रश्न | HP GK Sports MCQ in Hindi

हिमाचल प्रदेश खेल सामान्य ज्ञान प्रश्न | HP GK Sports MCQ in Hindi

Himachal Pradesh GK Sports MCQ | HP Exams Practice Set

यह पोस्ट हिमाचल प्रदेश सामान्य ज्ञान (HP GK) के खेल से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों पर आधारित है। यह सभी प्रश्न विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे HPRCA, HPSSC, HP Police, HP Patwari, JOA आदि के लिए बहुत उपयोगी हैं। नीचे दिए गए MCQ को हल करके आप अपनी तैयारी को मजबूत बना सकते हैं।

यदि आप हिमाचल प्रदेश की किसी भी सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो यह HP Sports GK Quiz आपके लिए बहुत उपयोगी साबित होगी।

Stay Updated with Whatsapp and Facebook



Q1. 1987 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित सुंदरनगर की सुमन रावत किस खेल से संबंधित हैं?
(A) हॉकी
(B) एथलेटिक्स
(C) कबड्डी
(D) क्रिकेट

Answer: (B) एथलेटिक्स


Q2. “हैंग ग्लाइडिंग” हिमाचल प्रदेश में कहाँ होती है?
(A) मनाली
(B) बिलासपुर
(C) बिलिंग (कांगड़ा)
(D) शिमला

Answer: (C) बिलिंग (कांगड़ा)


Q3. 1993 में हिमाचल प्रदेश से माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली सबसे कम आयु की लड़की कौन थी?
(A) बछेंद्री पाल
(B) डिक्की डोलमा
(C) संतोष यादव
(D) अरुणिमा सिन्हा

Answer: (B) डिक्की डोल्मा


Q4. हिमाचल प्रदेश में खिलाड़ियों के लिए कितने प्रतिशत स्थान आरक्षित है?
(A) 2%
(B) 3%
(C) 5%
(D) 10%

Answer: (B) 3%


Q5. हिमाचल प्रदेश का पहला अंतर्राष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट मैदान कहाँ स्थित है?
(A) शिमला
(B) धर्मशाला
(C) मंडी
(D) ऊना

Answer: (B) धर्मशाला


Q6. 2006 दोहा एशियाई खेलों में एक स्वर्ण और दो रजत पदक जीतने वाले निशानेबाज कौन थे?
(A) अभिनव बिंद्रा
(B) विजय कुमार
(C) गगन नारंग
(D) जीतू राय

Answer: (B) विजय कुमार


Q7. शिलारू खेल मैदान (हॉकी एस्ट्रोटर्फ) किस जिले में स्थित है?
(A) कांगड़ा
(B) ऊना
(C) शिमला
(D) चंबा

Answer: (C) शिमला


Q8. धाविका सुमन रावत को हिमाचल प्रदेश का कौन-सा पुरस्कार प्राप्त है?
(A) अर्जुन पुरस्कार
(B) पद्मश्री
(C) परशुराम पुरस्कार
(D) खेल रत्न

Answer: (C) परशुराम पुरस्कार


Q9. विश्व का सबसे ऊँचाई पर स्थित क्रिकेट मैदान हिमाचल प्रदेश के किस स्थान पर है?
(A) शिमला
(B) मनाली
(C) चायल (सोलन)
(D) किन्नौर

Answer: (C) चायल (सोलन)


Q10. 1987 में सबसे पहले परशुराम पुरस्कार पाने वाला व्यक्ति कौन था?
(A) विजय कुमार
(B) सुमन रावत
(C) खली
(D) बिंद्रा

Answer: (B) सुमन रावत


Q11. हिमाचल प्रदेश का कौन-सा स्थान नौ छेदों वाले गोल्फ कोर्स के लिए जाना जाता है?
(A) शिमला
(B) मनाली
(C) नालदेहरा
(D) कांगड़ा

Answer: (C) नालदेहरा


Q12. हिमाचल प्रदेश में हवाई खेलों का स्कूल कहाँ स्थापित किया गया है?
(A) शिमला
(B) डेलू (मंडी)
(C) ऊना
(D) चंबा

Answer: (B) डेलू (मंडी)


Q13. ग्रेट खली का वास्तविक नाम क्या है?
(A) सुशील कुमार
(B) दलीप सिंह राणा
(C) योगेश्वर दत्त
(D) बजरंग पुनिया

Answer: (B) दलीप सिंह राणा


Q14. ग्रेट खली किस खेल से जुड़े हैं?
(A) क्रिकेट
(B) हॉकी
(C) कुश्ती (WWE)
(D) एथलेटिक्स

Answer: (C) कुश्ती (WWE)


Q15. डूरण्ड कप किस मैदान पर शुरू हुआ?
(A) धर्मशाला
(B) मनाली
(C) अन्नाडेल
(D) ऊना

Answer: (C) अन्नाडेल (Shimla)


Q16. हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय शीतकालीन खेलों का आयोजन कहाँ होता है?
(A) शिमला
(B) सोलंग नाला
(C) कांगड़ा
(D) मंडी

Answer: (B) सोलंग नाला (Manali)


Q17. निशानेबाज विजय कुमार किस जिले से संबंधित हैं?
(A) ऊना
(B) कांगड़ा
(C) हमीरपुर
(D) शिमला

Answer: (C) हमीरपुर


Q18. कला राणा किस खेल से संबंधित हैं?
(A) क्रिकेट
(B) हॉकी
(C) वॉलीबॉल
(D) कुश्ती

Answer: (C) वॉलीबॉल


Q19. इंदिरा गांधी मेमोरियल इंडोर स्टेडियम कहाँ स्थित है?
(A) ऊना
(B) मंडी
(C) शिमला
(D) चंबा

Answer: (C) शिमला


Q20. 1964 टोक्यो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम के कप्तान चौधरी चरणजीत सिंह किस जिले से थे?
(A) कांगड़ा
(B) शिमला
(C) ऊना
(D) मंडी

Answer: (C) ऊना


Q21. चंबा-चौगान, मंडी पड्डल-मैदान और अन्नाडेल मैदान किसके लिए प्रसिद्ध हैं?
(A) मंदिर
(B) झील
(C) खेल मैदान
(D) किला

Answer: (C) खेल मैदान


Q22. शिमला में U.S. Club (United Service Club) कब स्थापित हुआ?
(A) 1844
(B) 1900
(C) 1950
(D) 2000

Answer: (A) 1844


CLICK BELOW FOR MORE MCQ QUESTIONS:


Stay Updated with Whatsapp and Facebook


More Pages:-

All India Jobs

HP Govt Jobs

HPRCA Jobs

HPPSC Jobs

HP GK

Districtwise HPGK

HP History MCQ

HP Geography MCQ

Previous Question Paper



0 Comments