Himachal Pradesh Sports GK MCQ | HPRCA, HPPSC, Patwari, Clerk Previous Year Questions - HimExam - All Himachal Pradesh Job Notifications, Results, Question

Himachal Pradesh Sports GK MCQ | HPRCA, HPPSC, Patwari, Clerk Previous Year Questions

Himachal Pradesh Sports GK MCQ | HPRCA, HPPSC, Patwari, Clerk Previous Year Questions

Himachal Pradesh Sports GK MCQ  

इस पोस्ट में हिमाचल प्रदेश से संबंधित खेल (Sports) के महत्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) दिए गए हैं। ये प्रश्न HPRCA, HPPSC, HP TET, HP Patwari, HP Clerk, HP Police, HAS और अन्य हिमाचल प्रदेश की प्रतियोगी परीक्षाओं में पहले पूछे जा चुके हैं।

यहां दिए गए प्रश्नों में हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध खेल स्थल, खिलाड़ियों, खेल प्रतियोगिताओं और महत्वपूर्ण खेल उपलब्धियों से जुड़े प्रश्न शामिल हैं। प्रत्येक प्रश्न के साथ Show Answer बटन दिया गया है, जिस पर क्लिक करके आप सही उत्तर देख सकते हैं।

यदि आप हिमाचल प्रदेश की किसी भी सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो यह HP Sports GK Quiz आपके लिए बहुत उपयोगी साबित होगी।

Stay Updated with Whatsapp and Facebook


Q1. कुफरी और नारकंडा किसलिए प्रसिद्ध हैं?
(A) जूडो
(B) पोलो
(C) फुटबॉल मैच
(D) शरदकालीन खेल

Answer: (D) शरदकालीन खेल


Q2. 1964 टोक्यो में ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के  हिमाचली कप्तान कौन थे?
(A) दर्शन सिंह
(B) पृथीपाल सिंह
(C) चरणजीत सिंह
(D) गुरबक्श सिंह

Answer: (C) चरणजीत सिंह


Q3. हिमाचल प्रदेश के विजय कुमार को ओलम्पिक खेलों में शूटिंग प्रतिस्पर्धा में कौन सा पदक प्राप्त किया?
(A) कांस्य
(B) रजत
(C) स्वर्ण
(D) संयुक्त रूप से कांस्य

Answer: (B) रजत


Q4. हैंगग्लाइडिंग के लिए प्रसिद्ध बिलिंग घाटी किस तहसील में स्थित है?
(A) जोगिन्द्रनगर
(B) बैजनाथ
(C) पालमपुर
(D) धर्मशाला

Answer: (B) बैजनाथ


Q5. इंदिरा गांधी खेल परिसर हिमाचल प्रदेश के किस जिले में स्थित है?
(A) सोलन
(B) शिमला
(C) धर्मशाला
(D) ऊना

Answer: (B) शिमला


Q6. ऐतिहासिक दृष्टि से यह मैदान फुटबॉल के डूरंड कप (DURAND CUP) का जन्मदाता माना जाता है?
(A) पड्डल मैदान, मंडी
(B) फुटबॉल मैदान, ककीरा चंबा
(C) अन्नाडेल मैदान, शिमला
(D) सुजानपुर का मुख्य मैदान

Answer: (C) अन्नाडेल मैदान, शिमला


Q7. निम्नलिखित में से कौन-सा प्रसिद्ध पर्वतारोही हिमाचल प्रदेश से संबंधित नहीं है?
(A) बछेन्द्री पाल
(B) दीपू शर्मा
(C) डिक्फी डोलमा
(D) सुनील दत्त शर्मा

Answer: (A) बछेन्द्री पाल


Q8. विश्व का सबसे ऊँचाई पर स्थित चायल क्रिकेट मैदान किस जिले में है?
(A) शिमला
(B) सोलन
(C) बिलासपुर
(D) किन्नौर

Answer: (B) सोलन


Q9. जिला शिमला के किस स्थान पर गोल्फ कोर्स है?
(A) कुफरी
(B) रोहड़ू
(C) नालदेरा
(D) रामपुर

Answer: (C) नालदेरा


Q10. ओलम्पिक हॉकी टीम का नेतृत्व करने वाला पहला हिमाचली कौन था?
(A) चरणजीत सिंह
(B) विश्वजीत सिंह
(C) विक्रमजीत सिंह
(D) अजीत सिंह

Answer: (A) चरणजीत सिंह


Q11. कांगड़ा जिला में ‘बिलिंग’ किसके लिए प्रसिद्ध है?
(A) स्कीइंग
(B) पैरा-ग्लाइडिंग
(C) आइस-स्केटिंग
(D) वाटर स्पोर्ट्स

Answer: (B) पैरा-ग्लाइडिंग


Q12. चायल क्रिकेट स्टेडियम हिमाचल प्रदेश के किस जिले में है?
(A) लाहौल-स्पीति
(B) किन्नौर
(C) चम्बा
(D) सोलन

Answer: (D) सोलन


Q13. ‘द ग्रेट खली’ हिमाचल प्रदेश के किस जिले से संबंधित है?
(A) किन्नौर
(B) सिरमौर
(C) सोलन
(D) शिमला

Answer: (B) सिरमौर


Q14. वर्ष 2012 में हिमाचल प्रदेश विधानसभा द्वारा पारित प्रस्ताव में ओलम्पिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले हिमाचली खिलाड़ी को कितनी पुरस्कार राशि देने का प्रावधान किया गया?
(A) 2 करोड़ रुपये
(B) 1 करोड़ रुपये
(C) 80 लाख रुपये
(D) 1 करोड़ 11 लाख रुपये

Answer: (B) 1 करोड़ रुपये


Q15. हिमाचल प्रदेश में सरकारी सेवाओं में नौकरी पाने के लिए खिलाड़ियों को कितने प्रतिशत आरक्षण प्राप्त है?
(A) 2 प्रतिशत
(B) 3 प्रतिशत
(C) 5 प्रतिशत
(D) 6 प्रतिशत

Answer: (B) 3 प्रतिशत


Q16. समरेश जंग किस खेल से संबंधित हैं?
(A) मुक्केबाजी
(B) एथलेटिक्स
(C) निशानेबाजी
(D) पर्वतारोहण

Answer: (C) निशानेबाजी


Q17. लंदन ओलम्पिक्स में विजय कुमार ने रैपिड फायर पिस्टल प्रतियोगिता में कौन-सा पदक जीता ?
(A) स्वर्ण
(B) रजत
(C) कांस्य
(D) कोई नहीं

Answer: (B) रजत


Q18. चायल प्रसिद्ध होने का कारण है—
(A) सबसे ऊँचा जलप्रपात
(B) सबसे अधिक वर्षा वाला क्षेत्र
(C) सबसे ऊँचा सेतु
(D) सबसे ऊँचा क्रिकेट मैदान

Answer: (D) सबसे ऊँचा क्रिकेट मैदान


Q19. चरणजीत सिंह, जो 1964 में भारतीय हॉकी टीम का कप्तान थे, निवासी था -
(A) कांगड़ा
(B) बिलासपुर
(C) ऊना
(D) मंडी

Answer: (C) ऊना


Q20. दीपक ठाकुर कौन-सा खेल खेलते हैं?
(A) बैडमिंटन
(B) फुटबॉल
(C) क्रिकेट
(D) हॉकी

Answer: (D) हॉकी


Q21. वर्ष 1993 में हिमाचल प्रदेश से माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली सबसे कम उम्र की लड़की कौन थी?
(A) दीपु शर्मा
(B) डिक्की डोलमा
(C) सुमन रावत
(D) संतोष यादव

Answer: (B) डिक्की डोलमा


Q22. हिमाचल प्रदेश में हवाई खेलों का स्कूल कहाँ स्थापित किया जा रहा है?
(A) बिलासपुर
(B) डेलू जोगिन्द्रनगर
(C) भुंतर (कुल्लू)
(D) बीर बिलिंग (कांगड़ा)

Answer: (B) डेलू जोगिन्द्रनगर


Q23. शिमला जिले में नाइनहोल गोल्फ मैदान कहाँ है?
(A) ठियोग
(B) सुन्नी
(C) मशोबरा
(D) नालदेहरा

Answer: (D) नालदेहरा


Q24. कांगड़ा जिले में बीर बिलिंग किस बात के लिए प्रसिद्ध है?
(A) पहाड़ी स्थान
(B) हैंगग्लाइडिंग
(C) शिव मंदिर
(D) लीची

Answer: (B) हैंगग्लाइडिंग


Q25. कौन-सी ट्रॉफी/कप 1888 ई. में शिमला के अन्नाडेल मैदान में शुरू हुई थी?
(A) दिलीप ट्रॉफी
(B) वेलिंगटन कप
(C) डेविस कप
(D) डूरंड कप

Answer: (D) डूरंड कप


Stay Updated with Whatsapp and Facebook

More Pages:-

All India Jobs

HP Govt Jobs

HPRCA Jobs

HPPSC Jobs

HP GK

Districtwise HPGK

HP History MCQ

HP Geography MCQ

Previous Question Paper


0 Comments