Una District – Introduction
Una जिला हिमाचल प्रदेश के दक्षिण-पश्चिमी भाग में स्थित एक महत्वपूर्ण सीमा जिला है, जिसकी स्थापना वर्ष 1972 में की गई थी। यह जिला राज्य का प्रवेश द्वार भी माना जाता है क्योंकि यह पंजाब की सीमा से लगा हुआ है। ऊना जिला अपने धार्मिक स्थलों, औद्योगिक विकास और उच्च साक्षरता दर के लिए जाना जाता है।
2011 की जनगणना के अनुसार, ऊना जिले की कुल जनसंख्या 5,21,057 थी, जिसमें साक्षरता दर 87.23% और जनसंख्या घनत्व 338 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर दर्ज किया गया। जिले का कुल क्षेत्रफल 1540 वर्ग किलोमीटर है, जो हिमाचल प्रदेश के कुल भू-भाग का 2.77% है।
Una District – Key Facts Table (2011)
| क्रमांक | विवरण | आंकड़े |
|---|---|---|
| 1 | जिले के रूप में गठन | 1972 ई. |
| 2 | जिला मुख्यालय | ऊना |
| 3 | जनसंख्या घनत्व (2011) | 338 |
| 4 | साक्षरता (2011) | 87.23% |
| 5 | कुल क्षेत्रफल | 1540 वर्ग किमी (2.77%) |
| 6 | जनसंख्या (2011) | 5,21,057 (7.60%) |
| 7 | लिंग अनुपात (2011) | 977 |
| 8 | दशकीय जनसंख्या वृद्धि दर (2011) | 16.24% |
| 9 | कुल गाँव | 814 (आबाद गाँव 758) |
| 10 | ग्राम पंचायतें | 235 |
| 11 | विकास खंड | 5 |
| 12 | विधानसभा क्षेत्र | 5 |
| 13 | शिशु लिंगानुपात (2011) | 870 |
| 14 | ग्रामीण जनसंख्या | 4,76,140 (91.38%) |
Q01. 1967 में ऊना तहसील किस जिले में स्थित थी?
(A) काँगड़ा
(B) हमीरपुर
(C) चम्बा
(D) इनमें से कोई नहीं
Answer: (A) काँगड़ा
Q02. बंगाणा उपमंडल किस जिले में है?
(A) बिलासपुर
(B) हमीरपुर
(C) ऊना
(D) सिरमौर
Answer: (C) ऊना
Q03. 'जस्वाँन रियासत' की स्थापना किसने की थी?
(A) पद्मचंद
(B) लक्ष्मणचंद
(C) पूर्वचंद
(D) श्रीचंद
Answer: (C) पूर्वचंद
Q04. ‘जस्वाँन’ राज्य की राजधानी कहाँ स्थित थी?
(A) नादौन
(B) जयसिंहपुर
(C) जबाली
(D) राजपुरा
Answer: (D) राजपुरा
Q05. ऊना जिले का औद्योगिक शहर कौन-सा है?
(A) ऊना
(B) चिंतपूर्णी
(C) मेहतपुर
(D) हरोली
Answer: (C) मेहतपुर
Q06. ऊना जिले का निर्माण कब हुआ?
(A) 1972 में
(B) 1966 में
(C) 1960 में
(D) 1956 में
Answer: (A) 1972 में
Q07. स्वान परियोजना हिमाचल प्रदेश के किस जिले में चलाई जा रही थी?
(A) ऊना
(B) बिलासपुर
(C) हमीरपुर
(D) सोलन
Answer: (A) ऊना
Q08. 1966 में हिमाचल प्रदेश में विलय से पूर्व ऊना किस जिले का हिस्सा था?
(A) अम्बाला
(B) होशियारपुर
(C) गुरदासपुर
(D) काँगड़ा
Answer: (B) होशियारपुर
Q09. जस्वान और कुटलेहर रियासत वर्तमान समय में किस जिले में स्थित हैं?
(A) ऊना
(B) काँगड़ा
(C) हमीरपुर
(D) बिलासपुर
Answer: (A) ऊना
Q10. कुटलेहर रियासत का अंतिम राजा कौन था?
(A) रामपाल
(B) शिवपाल
(C) बृजमोहन पाल
(D) जसपाल
Answer: (C) बृजमोहन पाल
______________________________________________________________________________
Bookmark this page and stay updated with Himachal Pradesh Current Affairs and GK 2025 for your upcoming exams.
हिमाचल प्रदेश : Himachal Pradesh General Knowledge
हिमाचल प्रदेश : District Wise MCQ in Hindi
| हिमाचल प्रदेश के जिले | प्रशासन / इतिहास | ||
|---|---|---|---|
| 👉 | चम्बा जिला | 👉 | प्राचीन स्रोत एवं ऋग्वैदिक काल |
| 👉 | काँगड़ा जिला | 👉 | मौर्य काल, गुप्त काल और गुप्तोत्तर काल |
| 👉 | लाहौल-स्पीति जिला | 👉 | मुस्लिम आक्रमणकारी एवं सल्तनत काल |
| 👉 | किन्नौर जिला | 👉 | मुगल वंश काल |
| 👉 | कुल्लू जिला | 👉 | सिख धर्म और गुरुओं का योगदान |
| 👉 | ऊना जिला | 👉 | गोरखा आक्रमण |
| 👉 | हमीरपुर जिला | 👉 | ब्रिटिश शासन |
| 👉 | मण्डी जिला | 👉 | 1857 का विद्रोह |
| 👉 | बिलासपुर जिला | 👉 | स्वतंत्रता आंदोलन एवं क्षेत्रीय आंदोलन |
| 👉 | सोलन जिला | 👉 | आधुनिक काल |
| 👉 | सिरमौर जिला | 👉 | राजनीतिक आंदोलन |
| 👉 | शिमला जिला | 👉 | स्वतंत्रता के बाद का प्रशासन |

0 Comments